फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक तौर पर परेशान युवक ने पी लिया कीटनाशक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार के कोरा गांव निवासी महेंद्र कुमार (26) पुत्र सोबरन दोहरे ने कीटनाशक दवा पीकर जान दे दी। परिजनों का कहना है महेंद्र का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था। काफी समय से उसका इलाज चल रहा था। बुधवार को परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। इस दौरान महेंद्र घर में अकेला था। इस दौरान उसने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। परिजन जब वापस लौटे तब वह अचेत अवस्था में बिस्तर पर पड़ा था। घबराए परिजन उसे लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे इमरजेंसी में भर्ती कर लिया। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। महेंद्र का अभी विवाह नहीं हुआ था। परिवार के साथ वह खेती-बाड़ी के काम में हाथ बंटाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें