झांसी। भगवान महावीर निर्वाण महामहोत्सव समिति ने झांसी-ललितपुर से राजस्थान के करौली जिला स्थित सुप्रसिद्ध जैन तीर्थस्थली के लिए सीधी रेल सेवा आरंभ करवाने के लिए सांसद अनुराग शर्मा से मिलकर ज्ञापन सौंपा। सांसद अनुराग शर्मा ने आश्वासन दिया कि वह बुंदेलखंड से जैन तीर्थस्थल को जोड़ने के लिए चलाई जाने वाली ट्रेन की मांग पर रेल मंत्रालय कार्रवाई करने का प्रयास करेंगे। मौके पर समिति के संरक्षक ललित जैन, शैलेंद्र जैन, अशोक जैन, प्रदीप जैन विश्व परिवार, पूर्व वनाधिकारी वीके जैन, मुख्य संयोजक रविंद्र जैन, राजीव जैन आदि मौजूद रहे। संवाद