फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: जिला पंचायत अध्यक्ष को सदस्य ने दी जान से मारने की धमकी, अमनदीप ने किया इनकार, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 17 May 2023 07:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार गौतम ने सपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अमनदीप यादव के खिलाफ जान से मार डालने एवं जाति सूचक गालियां देने के आरोप में प्रेमनगर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार गौतम ने सपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अमनदीप यादव के खिलाफ जान से मार डालने एवं जाति सूचक गालियां देने के आरोप में प्रेमनगर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अध्यक्ष पवन कुमार गौतम ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को हंसारी मेन रोड स्थित कैंप कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख राजकांतेश एवं राजेश पाल के साथ बैठे थे। 

 

रात करीब 9:15 मिनट पर सदस्य अमनदीप यादव अपने दो दोस्तों के साथ पहुंचे और पहुंचकर गाली गालौज करने लगे। यह लोग जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकले। अध्यक्ष पवन गौतम ने इसकी सूचना प्रेमनगर पुलिस को दी। प्रेमनगर पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर अमनदीप के खिलाफ 504, 506 समेत एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। 

 

इंस्पेक्टर आनंद सिंह के मुताबिक मामले की छानबीन कराई जा रही है। उधर, सदस्य अमनदीप ने इस पूरे मामले को राजनीतिक दुर्र्भावना से युक्त बताया है। उनका कहना है कि वह कभी उनके घर नहीं गए। 

 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें