दतिया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को श्री पीतांबरा पीठ मंदिर परिसर देशभक्ति के तरानों और धार्मिक भजनों से गूंज उठा। टेकनपुर से पहुंचे बीएसएफ के जवानों ने बैंड ने शानदार प्रस्तुतियां देकर मंदिर परिसर में आध्यात्मिकता और राष्ट्रप्रेम का एक अनूठा संगम प्रस्तुत किया। बैंड की सुरीली और जोश से भरी धुनों को सुनते ही दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर वहीं ठहर गए। कई श्रद्धालुओं ने इस गौरवशाली पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया और इस ऐतिहासिक प्रस्तुति के वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किए। संवाद