फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रांतीय मेला जलविहार महोत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। प्रांतीय मेला जलविहार महोत्सव का शुभारंभ जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आर्कषक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर हजारों लोगों का मनमोह लिया। सुखनई नदी के तट पर स्थित मेला ग्राउंड में बनाए गए विशाल पंडाल में आज मेला जलविहार महोत्सव का शुभारंभ निर्धारित समय से लगभग 2 घंटे विलंब से किया गया। जिलाधिकारी के समीक्षा बैठक में भाग लेने के कारण उद्घाटन समारोह विलंब से शुरू हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी ने पालिका अध्यक्ष को फोन पर अपने विलंब से आने की जानकारी देते हुए उन्हें सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ करने को कहा तो जिलाधिकारी के आने के पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ कर दिए गए।
विज्ञापन

मेला ग्राउंड पर पालिका द्वारा आयोजित 154वां मेला जलविहार महोत्सव के उद्घाटन के लिए आए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार का गाजे-बाजे से स्वागत किया गया। जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर व फीता काटकर मेला महोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को मेला जलविहार महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अपरिहार्य कारणों से वह समय पर उपस्थित नहीं हो पाए। उन्होंने बताया कि समीक्षा बैठक के कारण उन्हें आने में बिलंव हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि मऊरानीपुर का मेला जलविहार महोत्सव बुंदेलखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मेला मेल-जोल बढ़ाता है और मेले के आयोजन से लोगों को रोजगार मिलता है। इस अवसर जिलाधिकारी ने क्षेत्र की प्रतिभाशाली एथलीट शोभा रैकवार को सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक डॉ रश्मि आर्य व पालिका अध्यक्ष हरिश्चन्द्र ने उपस्थित जन समूह को मेला की शुभकामनाएं दीं। आयोजन समिति द्वारा जिलाधिकारी का माल्यार्पण कर व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। पालिका अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। आयोजन समिति द्वारा उपजिलाधिकारी मृत्जुंय नारायण मिश्रा व क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार चौरसिया को स्मृति चिन्ह व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वहीं कार्यक्रम की संयोजक पार्षद आशा साहू व अधिशाषी अधिकारी संतोष कुमार ने विधायक डॉ. रश्मि आर्य को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। जिलाधिकारी व विधायक के स्वागत में पालिका कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। इसके पश्चात जी वायरस डांस एकेडमी के बच्चों ने समूह नृत्य के साथ गणेश वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में महावीर जैन आदर्श हाईस्कूल स्मॉल वंडर कॉनवेन्ट स्कूल, केएस ऐकेडमी, सरस्वती शिशु मंदिर दमेले चैक, सिजारी सरकार स्कूल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय धवाकर, नेशनल ऐकेडमी मऊरानीपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय धौर्रा, अवधबिहारी पटसारिया स्कूल स्यावरी, घुंघरू डांन्स ऐकेडमी, एनके डान्स ऐकेडमी की छात्र छात्राओं द्वारा आर्कषक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
मेला जलबिहार के उद्घाटन समारोह में आयोजित कार्यक्रमों में सौम्या गुप्ता, दीपिका रैकवार, आन्या गर्ग, श्रषिका सोनी, कीर्ति तिवारी, राशि गुप्ता, असगर अली, धु्व्र वाल्मीकी, राज नामदेव, रिया पाल, खुशबू श्रीवास, यशवी यादव, सृष्टि यादव, अवनी गुप्ता, पहल कठिल, सिमर सेन, अंशिका साहू, हर्ष साहू, आनन्द गुप्ता, आन्या नीखरा, अयाती अग्रवाल, ज्योति, तरूष बरसैंया आदि छात्र छात्राओं ने कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष हरिश्चन्द्र आर्य, लखन साहू, दीपक कुशवाहा, कैलाश श्रीवास पार्षद, मयंक शर्मा, प्रदीप पटेल, अशोक गिरी, प्रमोद चतुर्वेदी, डॉ रमेश श्रीवास मेला थाना प्रभारी ईश्वर सिंह, इंसपेक्टर क्राईम रणविजय सिंह, रहमान खां, दीपक कठिल, पार्षद राजेश बिलाटिया, भगवत साहू, छगन राजपूत, नंदू रावत, महेन्द्र पाठक, घनश्याम कुशवाहा, बृजेन्द्र यादव वीरेन्द्र अग्रवाल, चिन्तामन श्रीवास समेत बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक पार्षदगण पालिका के कर्मचारी व जन समूह उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन अभिलाष तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें