पार्किंग का टिकट दिखाने पर ही वाहन की होगी निकासी
चतुर्थ श्रेणी से लेकर वरिष्ठ डॉक्टर और अफसर पहनेंगे आईकार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मेडिकल कॉलेज परिसर दो अगस्त से आवागमन की वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था होने जा रही है। इसके कड़ाई से पालन कराने के लिए गेट नंबर एक और दो पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी लगेंगे। यही नहीं, चतुर्थ श्रेणी कर्मी से लेकर वरिष्ठ डॉक्टर और अधिकारियों को ड्यूटी के समय आई कार्ड गले में डालना होगा।
मेडिकल कॉलेज में आवागमन के लिए सिर्फ गेट नंबर एक ही खुला है। इससे जाम के साथ सुरक्षा कर्मियों के लिए चेकिंग करना भी मुश्किल हो जाता है। अब दो अक्तूबर से गेट नंबर एक से लोग प्रवेश करेंगे और गेट नंबर दो से बाहर निकलेंगे। गेट नंबर एक के पास पार्किंग होगी, जहां वाहन खड़ा करना होगा। जब गेट नंबर दो से बाहर जाएंगे तो पार्किंग की रसीद जमा करानी होगी। इसके अलावा, दोनों गेटों पर उच्च क्षमता के सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। चतुर्थ श्रेणी कर्मी से लेकर वरिष्ठ चिकित्सक तथा अधिकारियों तक कोे आई कार्ड गले में डालना होगा।
प्राचार्य प्रो. एनएस सेंगर ने बताया कि कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का नया खाका तैयार किया है, जिसमें किसी भी तरह से ढिलाई नहीं होने दी जाएगी। यदि कोई गड़बड़ी करते मिलेगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।