झांसी। नवरात्र पर मंदिरों के रास्ते में पड़ने वाली मुर्गा/मीट की दुकानें बंद रहेंगी। जिला अभिहीत अधिकारी चितरंजन कुमार ने बताया कि अवैध रूप से संचालित मुर्गा/मीट की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके मद्देनजर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी को प्रभारी बनाया गया है, जो टीम का नेतृत्व करेंगे। सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारी इस सचल दल के सदस्य होंगे, जो संपूर्ण जिले में मुर्गा/मीट आदि के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करेंगे। अवैध रूप से संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई होगी। ब्यूरो