फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊरानीपुर : सुखनई नदी पार करते समय रपटने से बाइक सवार युवक बहा, की जा रही तलाश

Thu, 15 Sep 2022 04:37 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

इन दिनों मऊरानीपुर में जलबिहार का मेला लगा हुआ है और काफी संख्या में आस पास के लोग यहां आते हैं। दो दिनों की बारिश के बाद नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है।  शहर के प्रमुख स्थानों पर पहुंचने के लिए सुखनई नदी को पार करना ही पड़ता है। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊरानीपुर थाना के अंतर्गत पुराने माता मंदिर के पास सुखनई नदी पर बने रपटे को पार करते समय एक बाइक सवार युवक उफनाई नदी में बह गया। बाइक सवार युवक के नदी में बहता देख वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस गोताखोरों की मदद से बाइक सवार युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बारिश की वजह से सुखन ई नदी में अचानक बहाव तेज हो गया। दोपहर करीब 12 बजे पुरानी माता मंदिर के पास बने र रपटे से चौक दमेला निवासी सनी वर्मा (28) रपटे को पार करके घर जा रहा था। उसी समय नदी के तेज बहाव में उसकी बाइक असंतुलित हो गई और सनी सीधे नदी में जा समाया। 

देखते ही देखते बाइक सवार युवक नदी में गायब हो गया। सूचना मिलने पर मऊरानीपुर एसडीएम समेत सीओ अरुण कुमार चौरसिया पुलिस बल समेत मौके पर पहुंच गए। बाइक सवार युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है लेकिन, अभी उसका कोई सुराग नहीं मिला है। अरुण कुमार चौरसिया के मुताबिक लापता युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें