फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मानसून पिछड़ने पर माताटीला बांध देगा सिंचाई का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- रोजाना दिया जाएगा 0.612 एमसीएम पानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। मानसून के पिछड़ने पर खरीफ सीजन के दौरान माताटीला बांध से रोजाना 0.612 एमसीएम (मिलियन क्यूसेक मीटर) पानी छोड़ा जाएगा। इसके लिए सिंचाई अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है। सिंचाई अफसरों का कहना है कि मांग बढ़ने पर सिंचाई के लिए अतिरिक्त पानी भी दिया जाएगा।

25 जून तक बुंदेलखंड में मानसून के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। मानसूनी सीजन आरंभ होने के साथ ही खरीफ फसलों की बुवाई भी शुरू हो जाएगी। धान की नर्सरी तैयार करने के साथ मूंगफली, उड़द, मसूर आदि की बोआई होगी। अगर इस तयशुदा समय पर बारिश नहीं हुई, तो खेती के पिछड़ने का खतरा पैदा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के लेट होने पर बांध के जरिये नहरों से खेतोें को पानी देने की योजना है। सिंचाई अफसरों का कहना है सामान्य तौर पर रबी सीजन के लिए नहरें खोली जाती हैं। अगर मानसूनी सीजन में विलंब हुआ, तब खरीफ सीजन के लिए पानी दिया जाएगा। इसके लिए माताटीला बांध से रोजाना 0.612 एमसीएम पानी की आवश्यकता पड़ेगी। पूरे माह करीब 20 एमसीएम पानी छोड़ा जाएगा। इसका इस्तेमाल खरीफ की फसलों की सिंचाई में होगा। इसके लिए खाका खींचा जा रहा है। माताटीला बांध के एक्सईएन पंकज सिंह का कहना है कि बांध में पर्याप्त पानी है। सिंचाई के लिए मांग होने पर पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें