69,000 शिक्षकों की भर्ती में हुए घोटाले में पुलिस ने डा. केएल पटेल समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। डा. पटेल साल 2017 में ट्रांसफर होकर झांसी आया था और यहां बंगरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नोटा में मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात था। डा. पटेल 25 मई से लगातार गायब चल रहा था। शासन ने स्वास्थ्य विभाग से डाक्टर की पूरी रिपोर्ट मांगी है। बताया जा रहा है कि झांसी में तैनाती के दौरान उक्त डाक्टर ने झांसी, जालौन व ललितपुर के तकरीबन 200 से अधिक लोगों को पास कराने के एवज में ठगी की थी। जांच एजेंसियां इनकी पड़ताल में जुटी हुई हैं।