फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर मशीन में पैसा डालते ही मिलेगा मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी और ग्वालियर स्टेशन पर जल्द ही ऑटोमेटिक डिस्पेंसर मशीन लगने जा रही है। इस मशीन में पैसे डालते ही उचित दामों में गुणवत्ता पूर्ण वाला मास्क यात्रियों को मिलने लगेगा। इस काम के लिए अहमदाबाद की एक कंपनी को दिया गया है। कोरोना संक्रमण के चलते ट्रेनों में सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित यात्रियों को सफर करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। यात्रियों को मास्क लगाकर चलना अनिवार्य है, ताकि वे सफर के दौरान किसी भी तरह के वायरस से सुरक्षित रहे। जल्दबाजी व भूलवश कई यात्री स्टेशन पर मास्क पहनकर नहीं पहुंचते हैं। कई लोगों के मास्क की रबड़ भी टूट जाती है, जिससे उसका उपयोग करना मुश्किल हो जाता है। रेलवे अब यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर मास्क उपलब्ध कराने जा रहा है। झांसी व ग्वालियर स्टेशन पर ऑटोमेटिक डिस्पेंसर मशीन लगाई जा रही है। इस मशीन में पैसा डालते ही मास्क बाहर आ जाएगा। इसी तरह सैनिटाइजर के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। इस मशीन को लगाने के लिए अहमदाबाद की कंपनी को ठेका दिया गया है। इस मशीन के 30 जून तक लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें