फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गलत दवा पीने से विवाहिता की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। विवाहिता ने धोखे से घर में रखी गलत दवा पी ली। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

सेवड़ा (दतिया) निवासी बृजेश मिश्रा की शादी करीब सात साल पहले कोंच के नदीगांव निवासी नंदिनी मिश्रा (27) से हुई थी। नंदिनी अपने ससुराल में ही रहती थी। उसके भाई अतुल का कहना है कि कुछ दिन पहले वह बहन के ससुराल गया था। उस समय वह खांसी से परेशान थी। उसके ससुरालजनों के मुताबिक खांसी बढ़ने पर उसने बहुत समय से घर में रखी दवा को खांसी की समझ कर पी ली। दवा पीने के कुछ देर बाद उसकी हालत खराब होने लगी। जब यह बात परिजनों को मालूम चली तब उसे लेकर वह लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दिया गया। उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई। नंदिनी के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। बड़ी बेटी सिद्धि छह साल की जबकि छोटा बेटा विनायक तीन साल का है। नंदिनी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें