फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के ढाई माह बाद विवाहिता ने की सुसाइड: आखिरी बार किसी को फोन किया, फिर कॉल रिकॉर्ड डिलीट कर दी जान

Wed, 16 Aug 2023 08:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

पुलिस ने विवाहिता का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। ढाई माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के झांसी में ससुराल से बीस दिन पहले आने के बाद विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मोबाइल पर किसी से बात करने के बाद उसने फांसी लगा ली। बात करने के बाद उसने कॉल रिकॉर्ड डिलीट कर दिया। पुलिस ने विवाहिता का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। ढाई माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

चिरगांव के भरतपुरा गांव निवासी बबलू रजक ने अपनी बेटी पिंकी (19) की शादी 29 मई को मध्य प्रदेश में भिंड जिले के भापर गांव निवासी धर्मेंद्र से की थी। वह महज दो बार ससुराल गई थी। सावन में करीब 20 दिन पहले पिंकी मायके आ गई थी। मंगलवार दोपहर बबलू अपनी पत्नी को लेकर खेत चले गए। 
विज्ञापन

छोटा भाई अपने काम पर चला गया। पिंकी घर में अकेली थी। शाम करीब 7 बजे बबूल जब लौट आया तब पिंकी ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी पिंकी ने दरवाजा नहीं खोला। रोशनदान से देखने पर वह फंदे से लटकती दिखी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। चिरगांव थाना प्रभारी जेपी पाल के मुताबिक सुसाइड की वजह पता नहीं चली है। मोबाइल लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें