फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विवाद के बाद विवाहिता ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। समथर के बुडेरा घाट में पारिवारिक विवाद के बाद गुस्से में आकर विवाहिता ने जहर निगल लिया। अचेत हाल में परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। बृहस्पतिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

समथर निवासी बलवान प्राइवेट पेट्रोल पंप पर काम करता है। परिजनों के मुताबिक पहली पत्नी से तलाक होने के बाद तीन साल पहले डबरा निवासी सीमा (25) से दूसरी शादी की थी। सीमा की भी यह दूसरी शादी थी। बुधवार सुबह परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद बलवान ड्यूटी पर चला गया। सीमा घर में अकेले थी। उसी दौरान उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसी से फोन करके जहर खा लेने की बात अपने पति को बताई। यह सुनकर पति तुरंत घर लौटकर आया। यहां सीमा बिस्तर पर अचेत पड़ी हुई थी। बलवान उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा। यहां उसे अचेत हाल में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया था। बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई हालांकि पति बलवान का कहना है कि सीमा ने दवाई की जगह गलती से जहर निगल लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें