फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बेटा पैदा न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बेटा पैदा न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। एसएसपी से शिकायत करने पहुंची महिला का आरोप है कि उसकी दो बेटियां है और जिनका भरण-पोषण करने से ससुरालवालों ने मना कर दिया और अतिरिक्त दहेज में दो लाख की मांग कर रहे हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ागांव गेट बाहर रहने वाली आरती कुशवाहा ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी शादी साल 2022 में नवाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। दो साल उसकी पहली बेटी हुई तो ससुराल वाले ताने देने लगे। एक साल बाद फिर दूसरी बेटी पैदा होने पर पति, जेठ-जेठानी सास और ससुर ने मिलकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। अतिरिक्त दहेज में दो लाख की मांग कर उसके साथ मारपीट कर दोनों बेटियों के साथ घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत उसने नवाबाद थाना पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरती ने ससुरालवालों के विरूद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें