फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दक्षिण भारत से आने-जाने वाली कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी, कुछ परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- यात्रियों को उठानी पड़ सकती है परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सिकंदराबाद रेल मंडल के काजीपेट-विजयवाड़ा सेक्शन के बीच तीसरी लाइन का काम किया जाना है, जिसके चलते रेल प्रशासन द्वारा अप्रैल और मई माह में कई ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है। जबकि, कुछ गाड़ियां बदले हुए मार्ग से गुजारी जाएंगी। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
झांसी से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 12641 कन्याकुमारी-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस का संचालन 26 अप्रैल और एक, तीन, आठ, 15 व 17 मई को निरस्त रहेगा। जबकि, 12642 हजरत निजामुद्दीन-कन्याकुमारी एक्सप्रेस 29 अप्रैल और चार, छह, 11, 18 व 20 मई को नहीं चलेगी। गाड़ी संख्या 12643 तिरुवंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 30 अप्रैल और सात, 14 व 21 मई को नहीं चलाई जाएगी। इसी प्रकार 12644 हजरत निजामुद्दीन-तिरुवंतपुरम एक्सप्रेस तीन, 10, 17 व 24 मई को रद्द रहेगी। प्रत्येक सप्ताह के शनिवार को चलने वाली 12645 एरणाकुलम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 27 अप्रैल और चार व 18 मई को नहीं चलेगी। हर मंगलवार को संचालित होने वाली 12646 हजरत निजामुद्दीन-एरणाकुलम एक्सप्रेस 30 अप्रैल और सात व 21 मई को नहीं चलेगी।
विज्ञापन

वहीं, विशाखापट्टनम से नई दिल्ली के बीच चलने वाली 20805 /20806 एपी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम, रायगढ़, टीटलागढ़, रायपुर, नागपुर से होकर चलाई जाएगी। जबकि, 12511 /12512 गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस काटपाडी, रेनिगुंटा, डोन, काचेगुडा व काजीपेट से होकर चलाई जाएगी। मदुरै से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली 12651 /12652 चेन्नई एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग चेन्नई, रेनिगुंटा, वाडी-दौंड, मनमाड व इटारसी से होते हुए संचालित की जाएगी। उधर, चेन्नई से कटरा के बीच चलने वाली 16031 अंडमान एक्सप्रेस का नौ और 20 मई को मधिरा स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
विज्ञापन

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तीसरी लाइन के निर्माण के चलते कुछ गाड़ियों का संचालन निरस्त किया गया है। विकास कार्य का आने वाले दिनों में लाभ यात्रियों को ही मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें