फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनाराम ग्रुप के साथ कई छोटे बिल्डरों की मिली पार्टनरी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। घनाराम ग्रुप के झांसी, लखनऊ, दिल्ली और कानपुर से जुड़े लोगों के 32 प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग के सौ से अधिक अफसरों की छापामार कार्रवाई जारी है। इसमें सामने आया है कि घनाराम ग्रुप के साथ कई छोटे बिल्डरों की पार्टनरी है। रियल एस्टेट के कारोबार में सभी एकदूसरे से जुड़े हुए हैं। आईटी को बेनामी लेन-देन के भी साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन

आयकर विभाग ने घनाराम ग्रुप के निदेशक विशुन सिंह यादव और उनके भाई सपा के पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा है। इसके अलावा इस ग्रुप के सहयोगी अन्य बिल्डरों को भी आयकर विभाग ने निशाने पर ले रखा है। बिल्डर विजय सरावगी, वीरेंद्र राय, संजय अरोड़ा, शिवा सोनी, मयंक गर्ग, आनंद अग्रवाल, आईपी भल्ला व राकेश बघेल के यहां आईटी की जांच जारी है। जांच में सामने आया कि पहले घनाराम ग्रुप ठेकेदारी करता था, लेकिन बाद में रियल इस्टेट कारोबार में भी उतर आया। छोटे रियल इस्टेट कारोबारियों को साथ में लेकर कई प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया। इन प्रोजेक्ट में बड़े पैमाने पर निवेश आया। इससे ग्रुप से जुड़े छोटे बिल्डरों का भी टर्नओवर 25-30 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन छोटी रियल एस्टेट कंपनियों में आपस में ही कोई कंपनी का निवेशक बन गया तो कोई निदेशक। इस बड़े कॉकस के बीच बेनामी लेन-देन के सुबूत भी आयकर विभाग के हाथ लग गए हैं। विभाग की जांच अब इन कंपनियों की ओर सभी घूम गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें