Jhansi News : आयकर विभाग की टीमों ने बुधवार की सुबह अचानक शहर के बिल्डरों के घर, ऑफिस व प्रतिष्ठानों पर धावा बोल दिया था। पड़ताल दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रही। आईटी की इस बड़ी कार्रवाई की भनक लगते ही शहर के अन्य बड़े कारोबारियों में हड़कंप मच गया था।
बिल्डरों के ठिकानों पर आयकर की छापेमारी से शहर के अन्य बड़े कारोबारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। किसी भी तरह की कार्रवाई से बचने के लिए कई कारोबारी भूमिगत हो गए हैं। वे अपने साथ इनकम और प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज भी ले गए हैं।
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीमों ने बुधवार की सुबह अचानक शहर के बिल्डरों के घर, ऑफिस व प्रतिष्ठानों पर धावा बोल दिया था। पड़ताल दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रही। आईटी की इस बड़ी कार्रवाई की भनक लगते ही शहर के अन्य बड़े कारोबारियों में हड़कंप मच गया था।
इसके साथ ही कारोबारियों ने अपने घर व ऑफिसों से इनकम से जुड़े दस्तावेजों को समेटना शुरू कर दिया था। इसके बाद वे गायब हो गए। यहां तक कि वे मोबाइल कॉल भी रिसीव नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
कुछ ने तो मोबाइल फोन ही बंद कर रखे हैं। इसके अलावा जिन बिल्डरों के यहां छापेमारी हुई है, उनके नजदीकी भी फोन रिसीव करने से बच रहे हैं। उन्हें मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगे होने का डर सता रहा है।