दतिया। रविवार को अल्प प्रवास पर दतिया आये जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने पीतांबरा पीठ पहुंचकर माई एवं वनखंडेश्वर महादेव की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान नेताओं ने देश की सुख-समृद्धि की पीतांबरा माई से कामना की। प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया पहुंचने पर उनकी अगवानी की। इस दौरान झांसी विधायक रवि शर्मा, पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। मालूम हो कि नेतागण केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की बिटिया की शादी में शामिल होने के लिए हैं। पीतांबरा पीठ पर दर्शनों के पश्चात सभी ओरछा रवाना हो गए।