सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए बोले कि दिल्ली वाला तो भाग गया था। बोले कि आज पीएम मोदी अमेरिका में कहते हैं कि सारे देश आतंकवाद के खिलाफ एक हो जाओ। वहीं, देश में सारा विपक्ष एक होकर कहता है कि मोदी को रोको वरना भारत आगे बढ़ जाएगा।
तिवारी ने कहा कि जैसे सात-सात दिन श्रीमद्भागवत कथा होती है, वैसे ही आगे आने वाले समय में मोदी सरकार द्वारा किए गए कामों को बताना पड़ेगा। वहीं, प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने लोगों से प्रचंड बहुमत से आगामी लोकसभा चुनाव में झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट जिताने की अपील की।
भाजपा सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि भाजपा का मतलब विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर, गरीब कल्याण, महिलाओं का उत्थान, युवाओं को ताकत देना, शिक्षा, स्वास्थ्य, सबका साथ और सबका विकास है। उन्होंने कहा कि हमें तय करना है कि गुंडाराज वाली सरकार चाहिए या फिर गरीब कल्याण के लिए समर्पित सरकार। पहले पार्टी विशेष के लोग हाथों में तमंचा लहराकर दहशत फैलाते थे। आज सरकार युवाओं के हाथ में टैबलेट दे रही है। पीएम मोदी ने पिछले नौ वर्षों में देश, प्रदेश एवं बुंदेलखंड के विकास, समृद्धि और प्रगति के लिए सभी बाधाओं को दूर कर दिया है।
जनसभा में राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद, सदर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, ललितपुर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने भी विचार रखे। इस दौरान मेयर बिहारी लाल आर्य, एमएलसी बाबूलाल तिवारी, विधायक जवाहर लाल राजपूत, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष जयदेव पुरोहित, जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, ललितपुर जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, रामनरेश तिवारी, अमित साहू, आशीष उपाध्याय, अमर सिद्ध, कविता शर्मा, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अतुल जैन, वीरू यादव, प्रियांशु डे, अरिदमन सिंह, इं. अमित सिंह जादौन, संतोष सोनी, किरण वर्मा, संतराम पेंटर, अंकुर दीक्षित, अशोक राजपूत, नीता अवस्थी, संजीव पटेरिया मौजूद रहे।
केजरीवाल पर घोटाले के आरोप, आज घाटे में दिल्ली सरकार
जनसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर शराब घोटाला, जल बोर्ड और डीटीसी घोटाले का आरोप है। जब केजरीवाल मुख्यमंत्री बने थे तो दिल्ली सरकार 600 करोड़ रुपये फायदे में थी। आज घाटे में है। एलजी दिल्ली को इन भ्रष्टाचारियों से बचाने का काम कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में बोले कि धार्मिक स्थल का प्रस्ताव केजरीवाल सरकार का पीडब्ल्यूडी विभाग लेकर आया है।
सुनाई कविता, ...अब जनता की बारी है
लोकतंत्र के महासमर में अब भारत की बारी है, सेवक बनके खड़े हैं मोदी, अब जनता की बारी है। ये नौ साल का लेखाजोखा, जनता ने भी है देखा। सबका साथ, विकास सभी का, सबको मिलता मौका...। कविता सुनकर लोगों ने खूब तालियां बजाईं।