फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ काटने से रोकने पर अधेड़ की लाठियों से पीटकर हत्या

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
विज्ञापन
दतिया। थाना गाेंदन क्षेत्र के ग्राम अहरौनी में बुधवार की सुबह पेड़ काटने से रोकने और मोबाइल से फोटो खीचने पर कुछ लोगों ने एक ग्रामीण भगवान दास की लाठियों से पीट पीटकर हत्या कर दी। आरोपी खेत में लगे आम के पेड़ को काट रहे थे। मृतक ने उन लोगों को पेड़ काटने से मना किया तभी आरोपियाें ने उस पर हमला कर दिया। जानकारी मिलने पर 108 मौके पर पहुंची और घायल को इंदरगढ़ अस्पताल पहुंचाया। यहां गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहा उपचार के दौरान देर रात ग्रामीण ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी अतर सिंह कुशवाहा, मनसुख कुशवाहा, अजय कुशवाहा, रवि कुशवाहा, परमानंद, मीरा और मेनका कुशवाहा के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी खोजबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें