झांसी। आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य मुनि श्री पावन सागर जी महाराज ने कहा कि मनुष्य पुण्य का फल चाहता है, लेकिन पुण्य नहीं करता। आज का मनुष्य इंद्रिय सुखों के लिए अपना सर्वस्व लुटा रह है। आत्मा के सुख की ओर उसका बिलकुल ध्यान नहीं है। यह मनुष्य जीवन के साथ गहरा मजाक है। जैन तीर्थ करगुवां जी में आयोजित धर्मसभा में उन्होंने कहा कि जरूरी है कि पुण्य कर्म क्या है, पाप कर्म क्या है, क्या करने योग्य है और क्या छोडने योग्य है, इसकी भली भांति पहचानी करनी होगी। प्रवचन अवसर पर डाॅ. श्रीचंद्र जैन, उत्तरांचल दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के महामंत्री प्रवीण कुमार जैन, बाहुबली जैन, ललित जैन, रविंद्र जैन, डा. निर्देश जैन, जितेंद्र जैन, अभिषेक जैन, डा. राखी जैन, कनक माला जैन, ज्ञानचंद्र जैन, शिरोमणि जैन मौजूद रहे। संवाद
-
फोटो
सलाहकार समिति के सदस्य बने रवि
झांसी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रवि राजपूत को युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा नेहरू युवा केंद्र संगठन से संदर्भित युवा कार्यक्रम के लिए जिला सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। संवाद
फोटो
प्रभा पाल बनीं अध्यक्षझांसी। अखिल भारतीय पाल महासभा उत्तर प्रदेश की अध्यक्षा ने प्रभा पाल को उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमारी पाल ने दी है। संवाद