फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आश्रम में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दतिया। गोदन थाना क्षेत्र के गोदन इमलिया गांव स्थित बालिकदास आश्रम में एक 52 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान इंद्र सिंह यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, इंद्र सिंह शनिवार दोपहर करीब 12 बजे घर से आश्रम जाने के लिए निकले थे। वह अक्सर इस आश्रम में आते-जाते रहते थे। शनिवार शाम करीब 6 बजे आश्रम के साधुओं ने उन्हें परिसर में बेसुध पाया। परिजनों ने उन्हें भांडेर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें