फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महिला को ब्लैकमेल करने के आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
आरोपी को पकड़ कर ले जाती पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। महिला को ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करने के आरोपी को मऊरानीपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पिछले माह एक महिला के साथ होटल में मौजूद होने के शक में महिला के परिजनों ने युवक, उसके पिता और भाई के साथ जमकर मारपीट की थी। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले में महिला ने युवक पर ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। महिला ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था शिवगंज निवासी सोनू उर्फ प्रमोद पिछले डेढ़ साल से उसे धमकाकर संबंध बनाने और चार लाख रुपये देने के लिए मजबूर कर रहा था। युवक धमकी देता था कि अगर वह उससे दोस्ती नहीं करेगी, तो उसकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो वायरल कर देगा। धमकी के चलते दबाव में आकर वह युवक की बात मानने को मजबूर हुई। कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी प्रमोद को उसके घर के बाहर दरवाजे से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम में अतिरिक्त निरीक्षक इंद्रपाल सरोज, उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, हेड कांस्टेबल चंद्रप्रकाश, रामनाथ शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें