फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी पलटने से घंटों की देरी से चलीं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कानपुर - प्रयागराज रेलखंड के फतेहपुर स्टेशन यार्ड में एक मालगाड़ी के डिब्बे पलट गए। इससे ट्रेनों को बदले हुए रूट से निकाला पड़ा, जिससे गाड़ियां घंटों की देरी से चलीं। इससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

दीपावली पर सभी को घर जाने की जल्दी रहती है। लेकिन, रविवार को ट्रेनों ने लोगों को खूब इंतजार कराया। फतेहपुर स्टेशन यार्ड में मालगाड़ी के 29 डिब्बों के पलटने की वजह से रेल यातायात प्रभावित बना रहा। ट्रेनों को बदले हुए रूट से निकाला गया। इस घटना की वजह से वाराणसी-इंदौर 20415 महाकाल एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से चली। लखनऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनल 22122 एक घंटे की देरी से चली। गोरखपुर-हैदराबाद 02576 त्योहार स्पेशल चार घंटे, ग्वालियर-बरौनी 11124 आधा घंटे, गोरखपुर-पनवेल 15065 एक घंटे, 11110 झांसी इंटरसिटी दो घंटे तथा 12511 राप्ती सागर एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से चली। इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह कानपुर - प्रयागराज रेलखंड हादसे की वजह से कई गाड़ियों को बदले हुए रूटों से निकाला गया, जिससे गाड़ियां विलंबित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें