फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी श्रमिकों के बनाए जाएं जॉबकार्ड और राशन कार्ड

विज्ञापन
विकास भवन में बैठक को संबोधित करते डीएम। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
डीएम आंद्रा वामसी ने बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में श्रमिकों को  मिलने वाली योजनाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम ने  कहा कि जिले में 24 मार्च से 25 मई 2020 तक लगभग 34500 प्रवासी श्रमिक आ  चुके हैं। ग्रामवार चिह्नित करते हुए सभी का राशन कार्ड और मनरेगा जॉब  कार्ड अभियान चलाकर बनाया जाए। यदि राशन कार्ड व मनरेगा जॉब कार्ड बनाने  में किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त होगी तो संबंधित के खिलाफ   सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक गांव एक तालाब के अंतर्गत कार्य में तेजी लाएं  और पर्याप्त श्रमिकों को लगाकर जल्द तालाब का कार्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक देहात क्षेत्र में 30882 प्रवासी श्रमिक आए हैं।  जबकि नगर निगम में 1127, निकायों में 2135 तथा छावनी परिषद में 150 व अन्य  विभाग और संस्थाओं में 123 प्रवासी आए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि 16424  परिवारों के घरों में क्वारंटीन स्टीकर लगा दिए गए। डीएम ने कहा कि  प्रत्येक गांव में जो बाहर से आए श्रमिक हैं उनका डाटा एकत्र करते हुए  अभियान चलाकर राशन कार्ड व जॉब कार्ड बनाए जाएं। निगरानी समिति भी इसमें  सहयोग करें। इस मौके पर सीडीओ निखिल टीकाराम फुं डे, एडीएम राम अक्षयवर  चौहान, एसडीएम संजीव कुमार मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें