फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आसमान पर छाएंगी अमृत महोत्सव, तिरंगा और छोटा भीम की पतंगें

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मकर संक्रांति के लिए बाजार सज गया है। तरह तरह की रंग बिरंगी पतंगें दुकानों पर बिकने लगीं हैं। इस बार बाजार में छोटा भीम, आजादी का अमृत महोत्सव, तिरंगा, मोर और मिक्की माउस बनी पतंगों की भरमार है। पतंगें 5 रुपये से लेकर 40 रुपये तक के रेट पर मिल रही हैं।
विज्ञापन

पतंग प्रेमियों के लिए बाजारों में इस बार रंग बिरंगी पतंगें आ गई हैं। कार्टून प्रिंट की पतंगें जिसमें छोटा भीम और छुटकी, मार्वल एवेंजर, एंग्री बर्ड, लव बर्ड, मिक्की माउस छोटे बच्चों की पहली पसंद हैं। दरअसल सर्दी के चलते जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए 14 जनवरी तक शीत कालीन अवकाश घोषित किया है। जिस कारण से बच्चे भी सर्दी और संक्रांति का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं इस बार बाजारों में आजादी का अमृत महोत्सव की पतंगें भी खूब धड़ल्ले से बिक रहीं हैं। इसके अलावा मंडला आर्ट में मोर, तोता, रंगोली आदि प्रिंट की पतंगों को भी खूब खरीदा जा रहा है।
चाइना वाला मांझा बैन होने के बाद पतंग प्रेमियों के लिए धागे वाला मांझा और बरेली का मांझा आया है। इसके अलावा पूरी सद्दी 150 से 250 रुपये तक के रेट पर बिक रही है। दुकानदार कपिल, मोहित और नासिर ने बताया कि दो सालों के बाद इस बार पतंगों का बाजार अच्छा चल रहा है। छोटे बच्चे भी पतंगों के लिए दिनभर आते ही रहते हैं। युवाओं में भी पतंगोें का क्रेज इस बार नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पतंग दाम
मटका पतंग 5-15 रुपये
प्रिटिंड पतंग 3-15 रुपये
सादा पतंग 1-3 रुपये
कागज पतंग 5-15 रुपये
बड़ी पतंग 40 रुपये
तीन पूंछ वाली पतंग 20 रुपये
चरखी दाम
फाइबर चरखी 20-50 रुपये
लकड़ी चरखी 10-60 रुपये
प्लास्टिक चरखी 10-50 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें