फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेव की बरात में दिखेगी बुंदेली लोक संस्कृति

विज्ञापन
mahashivratri
विज्ञापन
झांसी। शिवरात्रि के पर्व पर महानगर के शहर, सीपरी, सदर सहित कई अन्य इलाकों में भगवान भोलेनाथ की भव्य बरातें निकाली जाएंगी। शिवालयों में अभिषेक, पूजा पाठ के बाद महादेव का दूल्हा स्वरूप में श्रृंगार किया जाएगा। भक्तों ने बरातों के लिए व्यापक प्रबंध कर लिए हैं। शहर के मढ़िया महादेव मंदिर के लिए शहर में जोरदार बरात निकाली जाएगी। इसमें बुंदेली लोक कला संस्कृति की छटा नजर आएगी।
विज्ञापन

भगवान शिव की बरात में पिछले कई वर्षों से लगातार निकाली जा रही है। इससे हिंदू समाज के सभी लोग जुड़ते हैं।
आचार्य योगर्षि अविनाश
मढ़िया महादेव मंदिर के लिए हर साल की तरह परंपरागत तरीके से बरात निकाली जाएगी। इसमें सभी हिंदू संगठन शामिल होंगे।
विनोद अवस्थी विभाग मंत्री हिंदू जागरण मंच
शिव बरात को भव्यता से निकाला जाएगा। इसमें बुंदेली लोक संस्कृति की मनोहारी छटा भी देखने को मिलेगी।
पंकज गुप्ता विभाग मंत्री विहिप
हम सभी युवा भगवा पगड़ी पहनकर नगरिया कालोनी से झांकी व डीजे निकालेंगे, जो बाद में बरात में शामिल होेंगे।
जयदेव शिवहरे
पुलिया नंबर नौ से झंडे, बैनर लेकर ढोल नगाढ़ों के साथ बरात में शामिल होंगे। बरात के लिए प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है।
नरेश कश्यप
बरात में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता उत्साह से शामिल होंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने समस्त तैयारियां कर ली हैं।
दिलीप जायसवाल
भगवान शिव की बरात हमेशा सभी भक्तों के लिए प्रिय रही है। इसमें शामिल होने पर व्यापक पुण्य प्राप्त होता है।
अर्जुन पंडित
महाशिव के पर्व का हमेशा इंतजार रहता है। यह उल्लास प्रदान करता है। बरात का स्वागत भी करेंगे और उसमें शामिल होंगे।
गोलू गुप्ता
हमारे महानगर में भगवान शिव के कई रूप मंदिरों में विराजमान हैं। कहा जाए, तो झांसी बुंदेलखंड की काशी जैसी है।
उपासना अग्रवाल
महानगर में शिवरात्रि और पवित्र सावन का महीना शुरू होते ही सभी भक्त महादेव की उपासना में लग जाते हैं।
मधु चौधरी
पानी वाली धर्मशाला, भूतनाथ मंदिर, राजा बाबा महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में शिवरात्रि का उल्लास व आध्यात्मिक आनंद देता है।
माला अग्रवाल
महादेव की उपासना से सभी मनोरथ पूरे हो जाते हैं। शिवरात्रि की बरातों से पूरा महानगर भगवान शिव की भक्ति में विभोर होता है।
भारती
महादेव की बरात हमेशा ही अनोखी लगती है। इसमें देवी देवताओं के साथ ही उनके गणों आदि के स्वरूप आकर्षक होते हैं।
माया अग्रवाल
शिवरात्रि पर महानगर में दोपहर के बाद से लगातार बरातें भगवान शिव की निकलती है। जिनमें भगवान के दूल्हा स्वरूप के दर्शन अनुपम होते हैं।
मोनिका
शिवरात्रि के पर्व पर ब्रह्म मुहूर्त से जो अभिषेक, श्रृंगार की पूजा प्रारंभ होती हैं। वह देर रात्रि तक चलती है। इसमें सभी लोग शामिल होते हैं।
श्रृति अग्रवाल
हम सभी भक्त एक बार फिर महादेव और पार्वती जी के विवाह कार्यक्रम के सदस्य होंगे। यह त्योहार हम सभी को जोड़ता है।
मनीषा अग्रवाल
शिव जी की बरात का पुराणों में अनोखा वर्णन है। आज भी सभी लोग परंपरागत रूप से भगवान की बरात निकालते हैं।
रचना सोनी
घास मंडी, फूटा चौपड़ा, मढ़िया महादेव मंदिर सहित कई शिवालयों में भगवान शिव के पुराणों में वर्णित रूपों की दिव्य प्रतिमाएं विराजमान है।
आरती चौकसी
बरात को लेकर सभी बच्चों व युवाओं में बेहद उत्साह है। सभी भगवान शिव के दूल्हा स्वरूप के दर्शन के बाद ही व्रत खोलेंगे।
किरन अग्रवाल
शिवरात्रि पर दूध, दही, शहद, गंगाजल से भगवान का अभिषेक करेंगे। बेलपत्री अर्पण के बाद उनका मोहक श्रृंगार भी करेेंगे।
श्रृजना अग्रवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें