शिवरात्रि पर बृहस्पतिवार को की शाम सिद्देश्वर मंदिर में मंडप पूजन हुआ।
महाशिवरात्रि आज, डमरू वाले बाबा के जयकारों से गूंजेंगे शिवालय
झांसी। डमरू वाले बाबा महादेव और पार्वती के विवाह का पर्व महाशिवरात्रि शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह से ही सभी शिवालयों में भोले नाथ के भक्त अपने आराध्य के दर्शन के लिए उमड़ पडेंगे। यह क्रम देर रात तक चलेगा। मढ़िया महादेव मंदिर के लिए हिंदू वादी संगठन जोरदार बरात निकालेंगे। वहीं, भूतनाथ मंदिर, सदर बाजार के महेश्वर महादेव मंदिर, राजा बाबा महादेव मंदिर से भी भव्य बरातें गाजे बाजे के साथ निकलेंगी।