संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बिजली के निजीकरण के विरोध में लगातार 196वें दिन संयुक्त संघर्ष समिति का प्रदर्शन जारी रहा। मुख्य अभियंता कार्यालय में एकत्रित हुए कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की और निजीकरण का विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान बताया गया कि 22 जून को लखनऊ में बिजली महापंचायत होगी। इसमें देशभर के किसानों और उपभोक्ताओं के संगठन सम्मिलित होंगे। बुधवार को प्रदर्शन के दौरान संयुक्त संघर्ष समिति पदाधिकारियों ने निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन को और तेज और सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया। अभियंताओं ने पावर कारपोरेशन पर आरोप लगाया कि उनका उत्पीड़न कर ऊर्जा निगमों में औद्योगिक अशांति फैलाई जा रही है।