फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सेमीफाइनल में पहुंची लखनऊ और झांसी छात्रावास टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विनोद खंडकर अंडर 21 ऑल इंडिया गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट में हॉकी छात्रावास लखनऊ ने हॉकी कोलकाता को और हॉकी छात्रावास झांसी ने भारतीय खेल प्राधिकरण लखनऊ को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

ध्यानचंद्र स्टेडियम में हुए पहले क्वार्टर फाइनल मैच में लखनऊ छात्रावास की ओर से संदीप शर्मा व आकाश यादव ने दो-दो एवं शानू खान ने एक गोल कर कोलकाता को 5-0 से हराया। दूसरे मैच में भारतीय खेल प्राधिकरण लखनऊ के नितिन ने फील्ड गोल किया। लेकिन झांसी के अमन ने गोल कर मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।
मैच का निर्णय पेनाल्टी शूट आउट से हुआ, जिसमें झांसी ने 3-1 से जीत हासिल की। अंपायरों में सुनील कुमार, रूपेंद्र, अमित गुप्ता, जावेद खान, रईस कुरैशी आदि शामिल रहे। इस अवसर पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुबोध खंडकर, सुनील शर्मा, राजेश बिहारी, रमेश साहू, प्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें