lovers jumped in the well, saved and marriage
- फोटो : DEHAT
टहरौली। टहरौली खास निवासी एक युवती ने घर वालों के प्रेमी से शादी करने से इनकार करने पर रविवार को शाम को पांच बजे कुएं में कूद गई। इसकी जानकारी होने पर उसका प्रेमी भी कुएं में कूद गया। इस पर गांववालों ने किसी तरह दोनों को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद दोनों ने कहा कि वह शादी करेंगे। अगर शादी नहीं की तो जान दे देंगे। इस पर गांववालों ने दोनों के परिजनों को बुलाया। लड़के और लड़की की रजामंदी पर उनके घरवाले भी शादी के लिए राजी हो गए। दोनों को मोहल्ले के ही सिद्धनाथ मंदिर ले जाया गया। वहां पर शाम को छह बजे के करीब दोनों की विधि विधान से शादी करा दी गई। मंदिर के महंत सुखदेव दास त्यागी ने वर और वधू को सात फेरे दिलाए औऱ दोनों ने एक दूसरे को माला डाली। वहां मौजूद
दर्जनों युवाओं ने दोनों को बधाई दी। बुजुर्ग लोगों ने उन्हें आशीर्वाद दिया।