फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या के बाद खुद भी दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना नवाबाद क्षेत्र में प्रेमिका की शादी की तारीख करीब आने से बौखलाए प्रेमी ने तमंचे से सिर में गोली मारकर हत्या के बाद खुद भी जान दे दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़कर दोनों शवों को कब्जे में लिया। दोनों के शव एक साथ पड़े थे। मौके से ही पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है। थाना नवाबाद के कुम्हार के कुआं निवासी अशोक प्रजापति किसान हैं। बुधवार की दोपहर वह अपने रिश्तेदारों के साथ पुुत्री का लगुन लेने मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित करैरा गए थे। रात में उनकी 19 वर्षीय पुुत्री बाहर वाले कमरे में सो रही थी। इसी बीच मोहल्ले में रहने वाला एक युवक रात को घर पहुंचा। यहां बातचीत के दौरान उसने तमंचे से युुवती के सर में गोली मारकर हत्या के बाद खुुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज परिजनों ने सुनी, लेकिन पटाखा चलने की बात समझकर अनसुना कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह परिजन सोकर उठे। कुछ देर बाद युवती को जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई आवाज नहीं मिली। इस पर मोहल्ले के एक लड़के ने खिड़की पर चढ़कर अंदर झांककर देखा तो दोनों को खून से लथपथ हालत में देखकर वह घबरा गया। परिजनों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस गेट तोड़कर अंदर पहुंची। जहां दोनों के शव एक साथ खून से सने पड़े थे। बिस्तर पर ही तमंचा भी पड़ा था। दोनों की कनपटी पर गोली लगने से मौत हुई थी। पुलिस ने शवों के साथ-साथ तमंचे को भी कब्जे में लिया। पुुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक युवक थाना एरच क्षे़त्र का रहने वाला था। वह झांसी के नगर निगम में संविदाकर्मी था। नौैकरी करने के चलते वह कुम्हार के कुआं में रहने वाले रिश्तेदार के यहां रहता था। पता चला है कि दोेनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका की शादी तय होने के बाद से ही वह बौखला गया था। बुधवार की रात प्रेमिका के पास पहुंचने के बाद बौखलाकर सिर में गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि गोली लगने से दोनों की मौत हुई है। पुुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें