फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बरसात में खूब हुए फाल्ट, तीन घंटे ठप रही छह फीडरों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रविवार की सुबह तेज आंधी और बारिश के कारण हंसारी ट्रांसमिशन सब स्टेशन से सीपरी उपकेंद्र आने वाली 33 केवी लाइन के इंसुलेटर फुंकने से बिजली सप्लाई ठप हो गई। इस दौरान मरम्मत कार्य के चलते सीपरी उपकेंद्र से जुड़े छह फीडरों की तीन घंटे तक सप्लाई ठप रही। जिससे संबंधित क्षेत्रों में रहने वाली पचास हजार से ज्यादा की आबादी को बिजली और पानी की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

पहले बिजली कर्मियों की हड़ताल के चलते संकट रहा तो रविवार को तेज हवाओं के साथ हुई बरसात से बिजली व्यवस्था को छिन्न भिन्न कर दिया।
सुबह करीब 10 बजे हंसारी ट्रांसमिशन सब स्टेशन से आने वाली 33 केवी लाइन में फाल्ट होने से सीपरी उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई थी। इस दौरान उपकेंद्र से जुड़े सीपरी बाजार, खालसा, जर्मनी, रायगंज, आईटीआई और रक्सा फीडर के इलाकों में रहने वाली बीस हजार से ज्यादा की आबादी को तीन घंटे तक बिजली और पानी की समस्या से जूझना पड़ा। सूचना पर अधिशासी अभियंता ने संविदा कर्मचारियों की मदद से इंसुलेटर और लाइन को दुरुस्त कराकर संबंधित क्षेत्रों की सप्लाई को तीन घंटे बाद चालू करा दिया। अधिशासी अभियंता डी. यादवेंदु ने बताया कि आंधी और बारिश के कारण इंसुलेटर फुंक गए थे। जिसकी सूचना ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को देकर संबंधित लाइन को संविदा कर्मचारियों की मदद से दुरुस्त कराकर सप्लाई को चालू करा दिया।
ये भी बंद रहे फीडर
झांसी। तेज आंधी और बारिश के कारण हंसारी से आने वाली 33 केवी लाइन के ब्रेकडाउन होने से सूतीमिल, जेल चौराहा, रानीमहल, और मेडिकल उपकेंद्र की बिजली सप्लाई ठप हो गई। जिससे उपकेंद्रों से जुड़े करारी न्यू, ग्रासलैंड, इंडस्ट्रियल एरिया, थापक बाग, बालाजी, अंसल, आर्मी और अंबाबाय, झोकनबाग, सदर, झांसी-2, इलाइट, सुभाषगंज, मानिकचौक, गुरुद्वारा, न्यूरोड, कोछाभांवर, पिछोर, मैरी और मेडिकल फीडर की भी एक से डेढ़ घंटे तक सप्लाई ठप रही। जिससे संबंधित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुबह के समय बिजली और पानी की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें