फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
सौजना (ललितपुर)। ठकरास मोहल्ले में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा व्यास पीठ से संजय शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म प्रसंग का वर्णन किया। जैसे ही उन्होंने भगवान के जन्म की कथा सुनाई, जयकारों से पंडाल गूंज उठा। ग्रामीणों ने भजन, कीर्तन और पारंपरिक गीतों पर खूब नृत्य किया। महिलाएं और बच्चे भी सज धज कर कार्यक्रम में शामिल हुए और जन्मोत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह, बलवान सिंह, प्रतिपाल सिंह, राजू राजा, गोविंद सिंह, महेंद्र सिंह, यशपाल राजा, संदीप सिंह, राहुल राजा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें