फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: डिप्टी सीएम ने 'इंडिया' को घेरा, बोले- सिर्फ BJP में आम कार्यकर्ता ही बन सकता है राष्ट्रीय अध्यक्ष

Fri, 25 Aug 2023 04:42 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी के सुदर्शन गार्डन में झांसी और कानपुर के पार्षदों के प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने आए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का महिला कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया है। भाजपा पार्षदों को सियासत का पाठ भी पढ़ाया।
विज्ञापन
पार्षदों को संबोधित करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने इंडिया यानी भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन में शामिल पार्टियों पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए उनका घेराव किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ भाजपा में लोकतंत्र है, जहां कोई भी सामान्य कार्यकर्ता अपनी मेहनत के बल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। वह झांसी, कानपुर के भाजपा पार्षदों के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

 
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के बाद उनका बेटा पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगा। राजद, शिवसेना, एनसीपी, डीएमके पार्टी में भी उनके परिवार के ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं। कांग्रेस ने भले ही खड़गे को अध्यक्ष बना दिया हो मगर उनकी चाबी गांधी परिवार के हाथ में है। 

विज्ञापन


आगे कहा कि सिर्फ भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसका अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, ये कोई नहीं जानता। इस दौरान उन्होंने पार्षदों को सियासत का पाठ भी पढ़ाया। कहा कि अगर पार्षद चाह लें तो अपने वार्ड का एक-एक वोट भाजपा को दिला सकते हैं। उन्होंने पार्षदों को सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर डालने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव आने वाला है। इसलिए पूरी जी जान से जुट जाएं। यूपी की सभी 80 सीट जितनी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें