फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: इंस्पेक्टर से अभद्रता पर लोको पायलट निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। लोको इंस्पेक्टर से अभद्रता करने के आरोप में रेल प्रशासन द्वारा एक लोको पायलट को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। रेलवे के लोको इंस्पेक्टर पीआर सिंह द्वारा रेल प्रशासन के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके जरिये लोको पायलट एके बबेले पर फोन पर अभद्र भाषा में बात करने का आरोप लगाया था। इससे जुड़े साक्ष्य भी उन्होंने रेल प्रशासन को सौंपे थे। इस मामले में आरोपी लोको पायलट का निलंबित कर दिया गया है। रेल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें