फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हॉस्टल में बंद कई कमरों के खुलवाए ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
बीयू प्रशासन ने नवप्रवेशित और जूनियर छात्रों पर रौब दिखाने वाले छात्रों को किया चिह्नित
विज्ञापन


देर रात तक बीयू प्रशासन ने हॉस्टल में छात्रों की पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बीयू के बॉयज हॉस्टल में नवप्रवेशित और जूनियर छात्रों पर रौब दिखाने वाले छह छात्रों को विवि प्रशासन ने चिह्नित कर लिया है। इन्होंने कई कमरों में ताला लगा रखा था। खास बात यह कि मेस में खाना भी इनकी मनपसंद का बनाया जाता था। वहीं, विवि प्रशासन ने चिह्नित छात्रों पर सख्त कार्रवाई का फैसला कर लिया है ताकि ऐसी पुनरावृत्ति न हो।
सोमवार को हॉस्टल में सामान लेकर पहुंचे नवप्रवेशित दो छात्रों को सीनियरों ने डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा। इसे गंभीरता से लेते हुए विवि प्रशासन ने चिह्नित तीन छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया। सोमवार की रात 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक चीफ प्रॉक्टर, वार्डन आदि हॉस्टल पहुंचे और छात्रों से पूछताछ की। पता चला कि सीनियर्स ने कई कमरों में ताला लगा रखा है। जब ताला खुलता है, तब ही कोई जा सकता है। तत्काल कई कमरों के तालों को खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि हॉस्टलों के गेटों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। जिन्हें हॉस्टल में कमरा आवंटित है, अब वहीं प्रवेश कर सकेंगे। मारपीट करने वाले अन्य छात्रों को भी चिह्नित कर लिया गया है। छह-सात कमरों में ताले लगे मिले थे, जिन्हें खुलवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें