लॉकडाउन तीन के बाद सोमवार से लॉकडाउन से चौथा चरण शुरू होने जा रहा है। सरकार द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइन को लेकर महिलाओं ने सख्ती को जरूरी बताते हुए पालन करने की बात कही है। महिलाओं का कहना है कि अभी कोरोना संक्रमण का खतरा कम नहीं है। ऐसे में अधिक रियायतें न देने का फैसला सही है। लॉकडाउन के चौथे चरण को लेकर लोगों को उम्मीद थी कि कई रियायतें मिलेंगीं, लेकिन शाम तक ऐसा कुछ नहीं हुआ। सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन को लेकर महिलाओं ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। महिलाओं का कहना है कि अभी कोरोना संक्रमण का खतरा कम नहीं हुआ है। ऐसे में लॉकडाउन को खोलने की जरूरत नहीं है। हालांकि दुकानें खोलने के फैसले को लेकर महिलाओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की वकालत की। अगर राज्य सरकार की ओर से कुछ छूट मिलती है, तो निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। लोगों को भी कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का ध्यान रखना होगा। लॉकडाउन को बढ़ाने से ही बीमारी को रोका जा सकता है। इसके लिए सबको पहल करने की जरूरत है। सख्ती होनी चाहिए।- अमृता गुप्ता, दतिया गेट लॉकडाउन के चौथे चरण मेें कुछ रियायतें मिलनी चाहिए थी। राज्य सरकार को भी इसे लेकर सख्त निर्देश जारी करने चाहिए। - शिप्रा, वर्मा कालोनी मौजूदा दौर में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इसलिए लॉकडाउन को बढ़ाना सही है। रियायतें मिलने की उम्मीद थी, लेकिन कुछ न हुआ।- सरिता, गणेश मढ़िया लॉकडाउन बढ़ने का लोगों को स्वागत करना चाहिए। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बीमारी के खतरे को कम करने की सबको पहल करनी होगी।- प्रीति, झोकन बाग लॉकडाउन में सरकार ने कोई रियायत नहीं दी। राज्य सरकार को जिन जिलों में संक्रमण कम है, वहां पर दुकानें खोलने की छूट देनी चाहिए। - दीप्ति दुबे, रॉयल सिटी सरकार को लॉकडाउन को आगे बढ़ाकर सही किया है। लोगों को निर्देशों का पालन करते हुए संक्रमण को रोकने में मदद करनी होगी।- प्रेमलता सेन, ओमशांति नगर