फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी में पुल पर दौड़ेगी लाइट मेट्रो, सर्वे का काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी में आने वाले समय में पुल पर ़मेट्रो दौड़ती नजर आएगी। इसके लिए खास तौर से अलग लाइन बिछाई जाएगी। कार्यदायी एजेंसी ने रूट सर्वे का काम पूरा करके रिपोर्ट प्राधिकरण अफसरों को सौंप दी है। एजेंसी ने पुल के ऊपर चलने वाली लाइट मेट्रो को झांसी के लिए मुफीद माना है। प्राधिकरण अफसरों के मुताबिक डीपीआर बनाने का काम जल्द पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

यूपी कैबिनेट ने पिछले साल झांसी में मेट्रो के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। राइट्स कंपनी को सर्वे समेत डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई। छह माह से कंपनी सर्वे समेत प्रस्तावित रूट के भौतिक सत्यापन में जुटी थी। कुछ दिन पहले सर्वे का काम पूरा हो गया। इसमें एलिवेटेड लाइन को सबसे मुफीद माना गया। इससे अब एलिवेटेड लाइन का रास्ता साफ हो गया। इस पर लाइट मेट्रो दौड़ाई जाएगी। महानगर में बीस किलोमीटर लंबे रूट पर मेट्रो दौड़ने का प्रस्ताव है। इनमें एक सेक्शन बारह किलोमीटर जबकि दूसरा सेक्शन आठ किलोमीटर लंबा होगा।
इन दो रूटों पर बिछाई जाएगी मेट्रो
- कोछा भांवर से अवंतीबाई चौक शिवपुरी रोड- 12 किलोमीटर
- ग्वालियर रोड पर एयरोड्रम से लेकर रेलवे स्टेशन- 08 किलोमीटर
सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। एजेंसी ने रिपोर्ट भी सौंप दी है। इसमें यहां के लिए एलिवेटेड लाइन को उपयुक्त पाया गया है। इसके साथ ही किफायती होने की वजह से लाइट मेट्रो को भी मुफीद माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक यादव
उपाध्यक्ष, जेडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें