फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के वार्डों में घूमेगा अब विकास का पहिया

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर के विभिन्न वार्डों के विकास कार्य पिछले काफी समय से लंबित पड़े हुए थे। इसमें सड़क, नाली जैसे काम खासतौर पर शामिल थे। लेकिन, अब नगर के वार्डों में विकास का पहिया घूमेगा। सोमवार को रुके हुए कार्यों की फाइलों को मंजूरी दी गई। महानगर के 60 वार्डों में बीते कई माह से निर्माण कार्य रुका हुआ था। कहीं नाला क्षतिग्रस्त हो चुका था तो कहीं नालियां और एपेक्स। डामरीकृत सड़कों की दशा भी खराब थी। कई बार शिकायत करने के बाद भी वार्डों को दुरुस्त करने का काम शुरू नहीं हुआ था। जबकि, सदन में भी मुद्दे को उठाया गया था। बृहस्पतिवार को कई पार्षदों ने मुख्य अभियंता का घेराव किया था और वार्डों में निर्माण कराने की मांग की थी। हंगामे के बाद निर्माण विभाग ने समस्त पार्षदों से प्रस्ताव मांगे थे। प्रस्ताव मिलने के बाद निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने मौका मुआयना कर जांच परख की, जिसके बाद निर्माण कार्य की फाइलों को आगे बढ़ाने का काम शुरू कर दिया। मुख्य अभियंता एलएन सिंह के अनुसार जल्द ही कार्यों के टेंडर जारी कर वार्डों में होने वाले निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। वहीं, वार्ड 41 केके पुरी के पार्षद विद्या प्रकाश दुबे ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व अमर उजाला में नाले की दीवार क्षतिग्रस्त होने की खबर प्रकाशित हुई थी। उस नाले के निर्माण का भी प्रस्ताव दिया गया, जो कि मंजूर कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें