फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लेफ्टिनेंट का तिलक लगाकर किया स्वागत

Tue, 11 Mar 2025 01:05 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
समथर। क्षेत्र के ग्राम साकिन निवासी शिव प्रताप सिंह गुर्जर उर्फ बंटू के पुत्र शिवाजी गुर्जर द्वारा ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई तमिलनाडु से ट्रेनिंग पूर्ण कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर पहली बार गृह आगमन पर अभिनंदन किया गया। समथर के पहाड़पुरा नाका पर भारी संख्या में नगर वासियों एवं क्षेत्र वासियों ने लेफ्टिनेंट शिवाजी गुर्जर का तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर व मिष्ठान खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की। ग्राम साकिन में पहुंचने पर ग्राम वासियों ने जगह-जगह फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा शिवेंद्र प्रताप सिंह शैली, जगतपाल सिंह, अजयपाल सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालता प्रसाद पांचाल, दिग्विजय सिंह गुर्जर, मनमोहन सिंह, रामकृष्ण सिंह, अवधेश अग्रवाल, राजीव गुर्जर, नीटू, बल्लन गुप्ता, लोहागढ़ प्रधान रामकृपाल सिंह आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें