फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: लंबी दूरी की इन सवारी गाड़ियों में लगेंगे एलएचबी कोच, आरामदायक होगा सफर, जानें क्या होंगे बदलाव?

Sun, 31 Jul 2022 01:21 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

रेल आधुनिकीकरण योजना के तहत सवारी गाड़ियों में नई डिजाइन वाले लाल रंग के एचएचबी (लिंक हाफमैन बुश) कोच लग रहे हैं। अभी अधिकांश गाड़ियों में नीले रंग वाले आईसीएफ (इंटिग्रल कोच फैक्टरी) कोच लगे हैं। एलएचबी कोच काफी सुविधाजनक होते हैं। सीटों के बीच पर्याप्त स्थान होने के साथ ही खिड़की की चौड़ाई अधिक होने से बाहर का बेहतर नजारा दिखता है।
विज्ञापन
एलएचबी कोच के अंदर का हाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी रेल मंडल की लंबी दूरी की आठ सवारी गाड़ियों में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इससे न सिर्फ लंबी दूरी का सफर आरामदायक हो सकेगा बल्कि ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ सकेगी। झांसी रेल मंडल की चार सवारी गाड़ियों में पहले ही एलएचबी कोच लगाए जा चुके हैं।

विज्ञापन


रेल आधुनिकीकरण योजना के तहत सवारी गाड़ियों में नई डिजाइन वाले लाल रंग के एचएचबी (लिंक हाफमैन बुश) कोच लग रहे हैं। अभी अधिकांश गाड़ियों में नीले रंग वाले आईसीएफ (इंटिग्रल कोच फैक्टरी) कोच लगे हैं। एलएचबी कोच काफी सुविधाजनक होते हैं। सीटों के बीच पर्याप्त स्थान होने के साथ ही खिड़की की चौड़ाई अधिक होने से बाहर का बेहतर नजारा दिखता है। ट्रेन के अधिक रफ्तार पकड़ने पर कोच में झटके नहीं लगते।

झांसी रेल मंडल की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस, सुशासन एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस समेत भागलपुर आनंद विहार, विक्रमशीला सुपरफास्ट आदि में यह कोच लग गए हैं जबकि भागलपुर दानापुर एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, वनांचल एक्सप्रेस, जमालपुर एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस समेत अन्य गाड़ियों में नए कोच लगाए जाएंगे। झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि चरणबद्ध तरीके से सवारी गाड़ियों में यह कोच बदले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें