फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: चिरगांव वन रेंज में सूखे कुएं में गिरा तेंदुआ, आवाज सुन दहशत में लोग, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग

Mon, 05 Jun 2023 10:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

अतपेई गांव के रहने वाले पुरुषोत्तम के खेत में कुआं हैं, फिलहाल उसमें पानी नहीं है। सोमवार की शाम के समय कुछ लोग वहां से गुजर रहे थे तो उन्होंने कुएं में झांककर देखा। तेंदुआ को कुएं में देखकर लोग डर गए और मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
कुएं में गिरा तेंदुआ - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिरगांव वन रेंज स्थित एक सूखे कुएं में एक तेंदुआ आकर गिर गया। तेंदुए की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े तो तेंदुआ देखकर सभी के होश उड़ गए। स्थानीय लोगों ने सूचना वन विभाग के आला अफसरों को दी। वन विभाग की टीम तेंदुए को निकालने के प्रयास में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अतपेई गांव के रहने वाले पुरुषोत्तम के खेत में कुआं हैं, फिलहाल उसमें पानी नहीं है। सोमवार की शाम के समय कुछ लोग वहां से गुजर रहे थे तो तेंदुए की गुर्राहट सुनकर वह डर गए। कुछ देर बाद जब लोगों ने कुएं से तेंदुए की दहाड़ आती सुनी तो वे सधे कदमों से उस तरफ बढ़े। वहां पहुंचकर कुएं में झांका तो वह कांप उठे। इसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने वहां पहुंचने के बाद मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को दी। इसके बाद तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकलने के लिए टीम रेस्क्यू में जुट गई। वहीं मामले की सूचना गांव में पहुंचते ही लोग दहशत में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें