गरौठा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसील सभागार में तहसीलदार अमृतलाल को ज्ञापन सौंपा। संघ के जिला मंत्री अनुज डेंगरे के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में प्रारंभिक वेतनमान में 2800 ग्रेड-पे दिए जाने, वेतन विसंगति दूर करने, पदोन्नति सहित अन्य सेवा संबंधी समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। लेखपालों ने कहा कि उनकी कई मांगें लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित हैं, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिए जाने की मांग की। चेतावनी दी कि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष मयंक द्विवेदी, तहसील मंत्री देवेंद्र सागर, नीतीश द्विवेदी, भुवनेंद्र मिश्रा, राज गुप्ता, शिवम सिंह, आरती सिंह, पल्लवी यादव, आरती निरंजन आदि मौजूद रहे। संवाद