बंगरा। थाना दिवस पर राजस्व लेखपालों ने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर उल्दन थाने में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण ढंग से कार्य बहिष्कार भी किया। संघ ने अपनी मांगें रखते हुए कहा कि कि कार्यभार बढ़ रहा है, पर लंबित मांगों का समाधान नहीं हो रहा। इसी विरोध में आठ अक्तूबर से डिजिटल कार्यों का बहिष्कार शुरू हुआ है। मांगें पूरी न होने पर 17 अक्तूबर से प्रदेशव्यापी संपूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई है। इस मौके पर अंकित पटेल, अनिल कुमार, सुनील यादव, आदर्श सोनी आदि मौजूद रहे। संवाद