फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हड़ताल पर रहे दस्तावेज लेखक, 100 रजिस्ट्रियां अटकीं, एक करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। डीएम के निरीक्षण के दौरान सात लोगों की गिरफ्तारी होने से आक्रोशित दस्तावेज लेखक व तहसील के अधिवक्ता शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। हड़ताल की वजह से 100 रजिस्ट्रियां नहीं हो पाईं। इससे निबंधन विभाग को एक ही दिन में एक करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

बीते रोज बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय द्वितीय का निरीक्षण किया था। इस दौरान नौ लोग बगैर किसी काम के कार्यालय में पाए गए थे। इनमें से जांच में सात दलाल पाए गए, जिन्हें मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई से दस्तावेज लेखकों में आक्रोश फैल गया था। शुक्रवार को सुबह से ही सभी हड़ताल पर रहे। पुरानी तहसील के अधिवक्ता भी दस्तावेज लेखकों के समर्थन में काम से विरत रहे।
इस दौरान पुरानी तहसील परिसर में दस्तावेज लेखकों ने धरना-प्रदर्शन भी किया। बाद में कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर संजय बाजपेयी, विवेक बाजपेयी, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, राजेश सिंह, राजू खन्ना, प्रताप सिंह, राकेश सेन, अखिलेश शर्मा, गौरव अग्रवाल, आलोक खरे, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, हड़ताल की वजह से पुरानी तहसील परिसर में स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय प्रथम व द्वितीय में कामकाज ठप बना रहा। हड़ताल की वजह से सौ रजिस्ट्रियां नहीं हो पाईं। इससे निबंधन विभाग को लगभग एक करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें