फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: दो दिनों की हड़ताल पर रहेंगे वकील, जिलाधिकारी की इस बात से हैं नाराज

Wed, 30 Aug 2023 05:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

जिलाधिकारी से नाराज वकीलों ने दो दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। अधिवक्ताओं की आमसभा में जिलाधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला अधिवक्ता संघ के बैनर तले  बुधवार को भारी संख्या में अधिवक्ता कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे। इस दौरान वकील डीएम के चेंबर के बाहर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। वकीलों की मांग थी कि डीएम ज्ञापन लेने के लिए बाहर आएं। 

विज्ञापन


वहीं प्रशासन का कहना था कि पांच अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल चेंबर में आकर ज्ञापन दे दे। इसे लेकर काफी देर तक रस्साकसी चलती रही। इसके बाद अधिवक्ता बिना ज्ञापन दिए ही लौट गए। बाद में अधिवक्ताओं की आमसभा में जिलाधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही एक और दो सितंबर को हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें