फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

jhansi Circle Rate: बीस फीसदी तक महंगी होगी जमीन, बढ़ने जा रहा सर्किल रेट

Fri, 02 Sep 2022 12:39 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

निबंधन विभाग द्वारा हर साल जमीनों के नए सर्किल रेट जारी किए जाते हैं। इसके पीछे उद्देश्य जमीन की सरकारी कीमतों को बाजारू कीमतों के समकक्ष लाना होता है। हालांकि, कोरोना काल की वजह से बीते दो सालों में इसमें कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई थी, परंतु इस साल जमीनों के दाम बढ़ने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस माह महानगर में जमीन की कीमतों में 20 प्रतिशत तक का इजाफा हो जाएगा। निबंधन विभाग सर्किल रेट में बढ़ोत्तरी करने जा रहा है। इसका मसौदा तैयार कर लिया गया है, जिस पर आपत्तियां मांगी गईं हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद नए सर्किल रेट लागू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


निबंधन विभाग द्वारा हर साल जमीनों के नए सर्किल रेट जारी किए जाते हैं। इसके पीछे उद्देश्य जमीन की सरकारी कीमतों को बाजारू कीमतों के समकक्ष लाना होता है। हालांकि, कोरोना काल की वजह से बीते दो सालों में इसमें कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई थी, परंतु इस साल जमीनों के दाम बढ़ने जा रहे हैं।

जिले के सभी छह सब रजिस्ट्रार कार्यालयों से जमीनों के नए सर्किल रेट के प्रस्ताव निबंधन विभाग को भेज दिए गए हैं, जिसके तहत नगर निगम क्षेत्र में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव रखा गया है। जबकि, नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्र की जमीनों के सर्किल रेट में 10 प्रतिशत तक का इजाफा किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


हालांकि, कृषि भूमि के सर्किल रेट में आंशिक बदलाव ही किया जाएगा। प्रस्तावित सर्किल की सूची सार्वजनिक कर दी गई है, जिस पर आपत्तियां व सुझाव छह सितंबर तक लिए जाएंगे। आपत्तियों के निस्तारण के बाद नई दरें लागू कर दी जाएंगी।

सहायक महानिरीक्षक निबंधन प्रवीण सिंह ने बताया कि सर्किल रेट की प्रस्तावित सूची पर कोई भी व्यक्ति छह सितंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्तियों के निस्तारण के लिए सात सितंबर को बैठक होगी। इसके बाद नए सर्किल रेट लागू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें