फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waqf Bill 2025: वोट की राजनीति में मुस्लिमों को भ्रमित कर रहा विपक्ष, ललन सिंह बोले

Sat, 05 Apr 2025 06:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

देश में वक्फ बिल को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है। वहीं कई नेताओं से लेकर संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। इस बिल को लेकर केंद्रीय पंचायती राज मंत्री और जेडीयू के कद्दावर नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का बयान सामने आया है। 
विज्ञापन
पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह ललन (फाइल फोटो)। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय पंचायती राज मंत्री और जेडीयू के कद्दावर नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि वक्फ बिल आम मुस्लिमों के हित में है। सरकार ने वक्फ में हस्तक्षेप नहीं किया। बल्कि, वक्फ संपत्ति से होने वाली आमदनी और खर्च सही हो रहा है या नहीं, इसमें संशोधन किया है।

विज्ञापन


शनिवार को वह बलिनी मिल्क प्लांट की नई यूनिट के शुभारंभ के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। विभिन्न दलों द्वारा वक्फ बिल का विरोध करने के सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि जिन्हें वोट की राजनीति करनी है, वह तो मुसलमानों को भ्रमित करेंगे और अलग तर्क देंगे।

आगे कहा कि उनके पास कोई जवाब नहीं है कि सरकार ने वक्फ में कहां हस्तक्षेप किया है। वक्फ बिल के समर्थन के बाद जदयू में इस्तीफे के सवाल पर कहा कि हमारी पार्टी में कोई विरोध नहीं है। अब्दुल कयूम अंसारी जदयू में नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें